July 27, 2026

August Bank Holiday: इस महीने 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी सूची

Bank Holidays

Bank Holidays in August

Bank Holiday : अगर अगस्त महीने में आपको बैंक शाखा जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के मुताबिक अगस्त 2026 में देशभर में बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे। इनमें 5 रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार तथा विभिन्न राज्यों में पड़ने वाले 7 क्षेत्रीय अवकाश शामिल हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि सभी छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होंगी। कई अवकाश सिर्फ संबंधित राज्यों या शहरों के बैंकों तक सीमित रहेंगे। ऐसे में बैंक जाने से पहले अपने क्षेत्र की छुट्टियों की जानकारी जरूर जांच लें।

दूसरे और चौथे शनिवार को देशभर में बैंक बंद

RBI के नियमों के अनुसार हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहते हैं।

  • 8 अगस्त – दूसरा शनिवार
  • 22 अगस्त – चौथा शनिवार

अगस्त में 5 रविवार रहेगा Bank Holiday

साप्ताहिक अवकाश के कारण इन तारीखों पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

  • 2 अगस्त
  • 9 अगस्त
  • 16 अगस्त
  • 23 अगस्त
  • 30 अगस्त

ITR E-Verification Rule 2026: सिर्फ ITR फाइल करना काफी नहीं, 30 दिन के अंदर करें E-Verification; वरना हो सकता है नुकसान

राज्यवार बैंक अवकाश की सूची

रविवार और शनिवार के अलावा विभिन्न राज्यों में स्थानीय पर्व और विशेष अवसरों के चलते भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

तारीख अवकाश जहां बैंक बंद रहेंगे
4 अगस्त केर पूजा अगरतला
13 अगस्त पैट्रियट्स डे इम्फाल
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में
19 अगस्त महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती अगरतला
25 अगस्त मिलाद-उन-नबी, पहला ओणम, मिलाद-उन-शरीफ कोच्चि, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा
26 अगस्त ईद-ए-मिलाद, बरावफात, थिरुवोणम अधिकांश राज्यों में
28 अगस्त रक्षाबंधन, पांग-ल्हाबसोल, श्री नारायण गुरु जयंती, अय्यंकाली जयंती देश के अधिकांश हिस्सों में

बैंक बंद रहेंगे लेकिन ये सेवाएं रहेंगी चालू

शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलता रहेगा। छुट्टियों के दौरान भी:

  • UPI ट्रांजैक्शन
  • मोबाइल बैंकिंग
  • इंटरनेट बैंकिंग
  • ATM से कैश निकासी
  • कैश डिपॉजिट मशीन (जहां उपलब्ध हो)

जैसी सुविधाएं सामान्य रूप से संचालित होंगी।

BCCI Sponsorship Rights महंगे! भारतीय क्रिकेट टीम का Title Sponsor बनने के लिए अब चुकाने होंगे ₹4.9 करोड़ प्रति मैच

जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें

अगर आपको चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट, लॉकर, डिमांड ड्राफ्ट, केवाईसी या किसी अन्य शाखा-आधारित सेवा की जरूरत है, तो छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए पहले से योजना बनाना बेहतर रहेगा।