Laser Power & Infra IPO 9 जुलाई से खुलेगा, इश्यू साइज घटाकर ₹742 करोड़ किया; जानें पूरी डिटेल

Laser Power & Infra IPO

प्राइमरी मार्केट में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए एक और नया IPO आने जा रहा है। Laser Power & Infra Ltd का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 9 जुलाई से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 13 जुलाई को बंद होगा। कंपनी इस IPO के जरिए ₹742 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने अपने IPO का आकार पहले प्रस्तावित ₹1,200 करोड़ से घटाकर ₹742 करोड़ कर दिया है।

₹542 करोड़ के नए इक्विटी शेयर जारी

रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के अनुसार इस IPO में ₹542 करोड़ के नए इक्विटी शेयर (Fresh Issue) जारी किए जाएंगे। इसके अलावा प्रमोटर शेयरधारकों की ओर से ₹200 करोड़ के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी। कंपनी ने सितंबर 2025 में ₹1,200 करोड़ के IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर्स दाखिल किए थे जिसे SEBI ने फरवरी 2026 में मंजूरी दी थी। अब कंपनी ने इश्यू का आकार घटाकर ₹742 करोड़ कर दिया है।

कब आएगा प्राइस बैंड?

कंपनी 6 जुलाई को IPO का प्राइस बैंड घोषित करेगी। वहीं 8 जुलाई को एंकर निवेशकों के लिए बुक खुलेगी। IPO से जुड़ी प्रमुख तारीखें इस प्रकार हैं:

विवरण तारीख

IPO ओपन-    9 जुलाई

IPO क्लोज-    13 जुलाई

एंकर बुक-       8 जुलाई

शेयर अलॉटमेंट- 14 जुलाई (संभावित)

लिस्टिंग- 16 जुलाई (संभावित)

कंपनी के शेयर BSE और NSE पर सूचीबद्ध होंगे।

निवेशकों के लिए कितना हिस्सा आरक्षित?

कंपनी ने IPO में अलग-अलग निवेशक श्रेणियों के लिए हिस्सेदारी तय की है।

योग्य संस्थागत खरीदार (QIB) – 50%

गैर-संस्थागत निवेशक (NII) – 15%

रिटेल निवेशक – 35%

जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कहां होगा?

IPO से मिलने वाली राशि में से कंपनी करीब ₹490 करोड़ का इस्तेमाल अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी। बाकी रकम का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा।

Tesla ने AI इस्तेमाल पर लगाया खर्च का ब्रेक, अब कर्मचारियों को हफ्ते में सिर्फ 200 डॉलर की सीमा

क्या करती है कंपनी?

कोलकाता स्थित Laser Power & Infra Ltd पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर के लिए पावर केबल, कंडक्टर और अन्य विशेष उत्पाद बनाती है। कंपनी की पश्चिम बंगाल में तीन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं, जिनकी कुल स्थापित उत्पादन क्षमता 85,448 मीट्रिक टन है।

वित्तीय प्रदर्शन कैसा रहा?

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 42% बढ़कर ₹151.6 करोड़ हो गया। हालांकि इस दौरान कंपनी का राजस्व 9.5% घटकर ₹2,326.1 करोड़ रहा। वहीं EBITDA 20.4% बढ़कर ₹301.4 करोड़ पहुंच गया और EBITDA मार्जिन बढ़कर 12.95% हो गया। 31 मार्च 2026 तक कंपनी की ऑर्डर बुक ₹3,243 करोड़ थी जो आने वाले समय में कारोबार की अच्छी संभावनाओं का संकेत देती है।

भारत में E20 पेट्रोल को लेकर ऑटो एक्सपर्ट्स का बयान: ‘इंजन को नुकसान नहीं, पूरी तरह सुरक्षित’

किन कंपनियों से है मुकाबला?

लिस्टेड कंपनियों में Apar Industries, Dynamic Cables, KEI Industries, Polycab India और Universal Cables को Laser Power & Infra के प्रमुख प्रतिस्पर्धी माना जाता है।