July 4, 2026

भारत बना Nestle के लिए सबसे बड़ा बाजार, Maggi के बाद अब KitKat की भी सबसे ज्यादा बिक्री यहीं

Nestle

Nestle

भारत अब दुनिया की दिग्गज फूड कंपनी नेस्ले (Nestle) के लिए सबसे अहम बाजार बन गया है। कंपनी ने घोषणा की है कि Maggi के बाद अब KitKat भी भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला ब्रांड बन गया है। यानी KitKat के लिए भी भारत अब दुनिया का सबसे बड़ा बाजार बन चुका है। यह जानकारी Nestlé कंपनी की 67वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) के दौरान दी गई।

Maggi और KitKat ने बनाया नया रिकॉर्ड

मनीष तिवारी ने बताया कि Maggi पहले से ही Nestlé का सबसे बड़ा वैश्विक ब्रांड भारत में था। अब KitKat ने भी यह उपलब्धि हासिल कर ली है। इससे साफ है कि भारतीय उपभोक्ताओं के बीच कंपनी के उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 भारत के उपभोक्ता बाजार के लिए आसान नहीं रहा, लेकिन इसके बावजूद Nestlé India ने वॉल्यूम ग्रोथ के मामले में अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर प्रदर्शन किया।

ग्रामीण और छोटे शहरों पर कंपनी का फोकस

Nestlé India अब टियर-2 और टियर-3 शहरों के साथ-साथ ग्रामीण बाजारों में अपनी मौजूदगी तेजी से बढ़ा रही है। कंपनी ने अप्रैल 2023 से अब तक देशभर में 5.2 लाख नए रिटेल आउटलेट्स जोड़े हैं। कंपनी का मानना है कि छोटे शहरों और गांवों में उपभोक्ता अब वही गुणवत्ता वाले उत्पाद चाहते हैं, जो बड़े शहरों में उपलब्ध हैं।

इन चार रणनीतियों पर काम कर रही है Nestle

Nestle India ने आने वाले वर्षों के लिए अपनी चार प्रमुख प्राथमिकताएं तय की हैं-

  • ग्राहकों की जरूरतों पर ज्यादा फोकस
  • ज्यादा से ज्यादा बाजारों तक पहुंच बनाकर बिक्री बढ़ाना
  • ब्रांड और उत्पादन क्षमता में लगातार निवेश
  • तकनीक के जरिए बिक्री और ऑपरेशन्स को मजबूत बनाना

Air India ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर फ्यूल सरचार्ज घटाया, यूरोप और नॉर्थ अमेरिका के टिकट होंगे सस्ते

दो साल में ₹2,000 करोड़ का निवेश

कंपनी ने पिछले दो वर्षों में करीब 2,000 करोड़ रुपए का पूंजी निवेश (Capex) किया है। इसके अलावा रेडी-टू-ड्रिंक कोल्ड कॉफी कारोबार का भी तेजी से विस्तार किया जा रहा है। Nestle India ने बताया कि उसके उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले करीब 92% कच्चे माल की खरीद भारत से ही की जाती है जिससे स्थानीय सप्लाई चेन को मजबूती मिल रही है।

विज्ञापन पर बढ़ाया खर्च

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी ने अब तक की सबसे ज्यादा ऑपरेशनल कॉस्ट सेविंग हासिल की। इस बचत का इस्तेमाल ब्रांड प्रमोशन, विज्ञापन और डिजिटल मार्केटिंग पर ज्यादा निवेश करने में किया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं तक पहुंच बनाई जा सके।

Username फीचर को लेकर सरकार की बढ़ी चिंता! WhatsApp के बाद Telegram और Signal को भी नोटिस, फीचर पर मांगी पूरी जानकारी

शेयरधारकों को मिलेगा ₹7 प्रति शेयर डिविडेंड

Nestlé India ने अपने निवेशकों के लिए ₹2 प्रति शेयर का विशेष (Special) डिविडेंड घोषित किया है। इससे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कुल डिविडेंड ₹7 प्रति शेयर हो गया है। इसमें पहले घोषित ₹5 प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड भी शामिल है। यह डिविडेंड 30 जुलाई को शेयरधारकों को दिया जाएगा। इसके लिए 10 जुलाई तक जिन निवेशकों के नाम कंपनी के रिकॉर्ड में होंग, वे इस डिविडेंड के पात्र होंगे।