August 13, 2026

Google Pixel Watch 5 में बड़ा हेल्थ फीचर, सांस रुकने जैसी इमरजेंसी पर खुद कॉल करेगा मदद

Google Pixel Watch 5

Google Pixel Watch 5

Google ने अपने Made by Google इवेंट में नया Google Pixel Watch 5 पेश किया है। नई स्मार्टवॉच में बेहतर प्रोसेसर, ज्यादा RAM और स्टोरेज के साथ कई नए फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा इसके नए Health Guardian फीचर की हो रही है। इस फीचर में Breathing Emergency Detection नाम का एक सिस्टम शामिल है जो यूजर के शरीर में ऑक्सीजन लेवल में गंभीर और लगातार गिरावट को पहचानने की कोशिश करेगा। अगर वॉच को सांस से जुड़ी गंभीर इमरजेंसी का संकेत मिलता है, तो यह अपने आप इमरजेंसी सर्विस को कॉल कर सकती है और यूजर की लोकेशन भी शेयर कर सकती है।

कैसे काम करेगा Breathing Emergency Detection?

Google के मुताबिक Pixel Watch 5 में लगे कई सेंसर मिलकर यूजर की स्थिति पर नजर रखेंगे। इनमें PPG सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और बैरोमीटर शामिल हैं। इन सेंसर से मिलने वाले डेटा का विश्लेषण वॉच में मौजूद ऑन-डिवाइस AI करेगा। सिस्टम खास तौर पर ऑक्सीजन सैचुरेशन में गंभीर और लगातार गिरावट जैसे संकेतों को पहचानने की कोशिश करेगा। ऐसी स्थिति चोकिंग या गंभीर सांस संबंधी समस्या जैसी इमरजेंसी से जुड़ी हो सकती है। अगर सिस्टम को सांस से जुड़ी इमरजेंसी का पता चलता है, तो वॉच इमरजेंसी सर्विस को ऑटोमैटिक कॉल करने और यूजर की लोकेशन भेजने में सक्षम होगी। हालांकि, Google ने बताया है कि यह फीचर पहले यूरोप में लॉन्च किया जाएगा और इसके बाद दूसरे क्षेत्रों में उपलब्ध कराया जाएगा।

Health Guardian में मिलेंगे मंथली हेल्थ समरी

Google ने Health Guardian के तहत यूजर्स के लिए Monthly Health Summaries भी पेश की हैं। इसमें लंबे समय में स्वास्थ्य से जुड़े बदलावों को समझने में मदद मिलेगी। इन रिपोर्ट्स में ब्लड प्रेशर, नींद के दौरान सांस लेने की गुणवत्ता और इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसे हेल्थ ट्रेंड्स को शामिल किया जाएगा। Google के Health foundational models यूजर के कार्डियोवैस्कुलर, रेस्पिरेटरी और मेटाबॉलिक हेल्थ से जुड़े छोटे बदलावों का विश्लेषण करेंगे। पहली विस्तृत रिपोर्ट के लिए यूजर को करीब एक महीने तक वॉच पहननी होगी।

Google Pixel Watch 5 में क्या-क्या नया?

Pixel Watch 5 में Actua 360 LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें 11 नए glanceable complication styles और दो नए वॉच फेस भी जोड़े गए हैं। Google ने AI-powered watch faces का विकल्प भी दिया है, जिन्हें यूजर अपनी पसंद और स्टाइल के हिसाब से कस्टमाइज कर सकेगा।

Flipkart Minutes की प्रीमियम ग्रॉसरी में एंट्री, लॉन्च किया अपना प्राइवेट लेबल ‘Pykd’

प्रोसेसर और स्टोरेज में भी बड़ा अपग्रेड

नई वॉच में Qualcomm Snapdragon W5 Gen 2 Accelerated प्रोसेसर के साथ Cortex-M55 सेकेंडरी प्रोसेसर दिया गया है। Google का दावा है कि यह पिछली पीढ़ी के मुकाबले करीब 20% बेहतर परफॉर्मेंस देता है। वॉच की RAM में 50% की बढ़ोतरी की गई है, जबकि स्टोरेज को दोगुना करके 64GB किया गया है।

GPS और फिटनेस ट्रैकिंग भी बेहतर

Pixel Watch 5 में फिटनेस ट्रैकिंग को भी अपग्रेड किया गया है। Google का दावा है कि इसकी GPS रूट ट्रैकिंग पिछली पीढ़ियों की तुलना में 2 गुना ज्यादा सटीक है। कंपनी के मुताबिक, GPS को बेहतर बनाने के लिए 3D बिल्डिंग मॉडल, सैटेलाइट डेटा और मौसम स्टेशनों से मिलने वाली रियल-टाइम जानकारी का इस्तेमाल किया जाता है। इससे ऊंची इमारतों या चुनौतीपूर्ण जगहों पर लोकेशन ट्रैकिंग बेहतर हो सकती है।

EPS-95 Pension: क्या ₹1,000 की न्यूनतम पेंशन बढ़कर ₹7,500 होगी? लोकसभा में सरकार ने दिया जवाब

Strength Training के लिए नया फीचर

Google ने Pixel Watch 5 में Strength Training का नया वर्कआउट एक्सपीरियंस भी जोड़ा है। यह यूजर को सेट और रेस्ट पीरियड के दौरान स्टेप-बाय-स्टेप गाइड करेगा। इसके अलावा यूजर सीधे अपनी कलाई से वजन और रिपीटेशन भी रिकॉर्ड कर सकेंगे। यह फीचर जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।