June 26, 2026

गूगल ने लॉन्च किया नया Google Finance App, AI बताएगा शेयर क्यों चढ़ा या गिरा

Google Finance App

Google Finance App

टेक दिग्गज Google ने निवेशकों के लिए अपना नया Google Finance App लॉन्च कर दिया है। फिलहाल यह ऐप Android यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। इस ऐप की सबसे खास बात यह है कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से यह बताया जाएगा कि किसी शेयर की कीमत में तेजी या गिरावट आखिर क्यों आई है। Google का कहना है कि निवेश करना भले ही जटिल हो लेकिन निवेश से जुड़ी जानकारी हासिल करना आसान होना चाहिए। इसी सोच के साथ कंपनी ने इस नए फाइनेंस प्लेटफॉर्म को तैयार किया है।

Google Finance App एक ही जगह दिखेगा पूरा पोर्टफोलियो

Google Finance App में निवेशक अपने सभी निवेश को एक ही डैशबोर्ड पर देख सकेंगे। यूजर्स अपनी होल्डिंग्स को PDF, CSV फाइल, स्क्रीनशॉट या साधारण टेक्स्ट के जरिए भी जोड़ सकेंगे। इसके बाद AI आपकी पूरी निवेश सूची का विश्लेषण करेगा और बताएगा कि आपका पोर्टफोलियो कितना डाइवर्सिफाइड है, किन सेक्टर्स में ज्यादा निवेश है और लंबी अवधि में ग्रोथ की कितनी संभावना हो सकती है।

AI बताएगा शेयरों की चाल की वजह

नए ऐप का सबसे बड़ा आकर्षण “Key Moments” फीचर है। यह फीचर AI की मदद से किसी शेयर में आई तेजी या गिरावट के पीछे की प्रमुख वजहों को आसान भाषा में समझाएगा। अगर किसी कंपनी के नतीजे, कोई बड़ी डील, सरकारी फैसला या बाजार की कोई महत्वपूर्ण घटना शेयर की कीमत को प्रभावित करती है तो AI उसका सारांश तैयार करके निवेशकों को दिखाएगा।

1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा, 14 साल बाद बढ़ी फीस; जानिए नए शुल्क

मिलेगी पर्सनलाइज्ड मार्केट अपडेट

Google ने AI आधारित मार्केट ब्रीफिंग फीचर भी पेश किया है। इसके जरिए यूजर्स अपनी जरूरत के अनुसार टास्क सेट कर सकते हैं। उदाहरण के लिए कोई निवेशक रोज सुबह बाजार खुलने से पहले प्रमुख शेयरों या क्रिप्टोकरेंसी में होने वाले बड़े बदलावों की जानकारी प्राप्त कर सकता है। AI उसकी पसंद के अनुसार कस्टम अपडेट तैयार करेगा।

रियल-टाइम डेटा और फाइनेंशियल न्यूज

Google Finance App में रियल-टाइम मार्केट डेटा, वॉचलिस्ट, वित्तीय समाचार और रिसर्च टूल्स भी उपलब्ध होंगे। इससे निवेशकों को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी का दावा है कि यह ऐप शुरुआती निवेशकों से लेकर अनुभवी ट्रेडर्स तक सभी के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

Apple यूजर्स को बड़ा झटका! MacBook और iPad की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, कुछ मॉडल ₹1 लाख तक महंगे

आने वाले महीनों में जुड़ेंगे नए फीचर्स

Google ने बताया कि आने वाले महीनों में ऐप में कई नए फीचर्स जोड़े जाएंगे। इनमें एडवांस पोर्टफोलियो मैनेजमेंट टूल्स, टास्क ऑटोमेशन और लाइव अर्निंग्स कॉल्स जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि इस साल के अंत तक Google Finance App का iPhone (iOS) वर्जन भी लॉन्च किया जाएगा। Google का यह नया कदम ऐसे समय आया है जब दुनियाभर में AI आधारित निवेश और फाइनेंशियल एनालिसिस टूल्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में Google Finance App निवेशकों के लिए एक बड़ा और उपयोगी प्लेटफॉर्म बन सकता है।