Google Pixel 11 Series की प्री-बुकिंग डिटेल्स आई सामने, लॉन्च से पहले जानें फीचर्स और ऑफर्स
Google Pixel 11 series
Google अपनी नई Pixel 11 Series को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुका है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर प्री-ऑर्डर से जुड़ी जानकारी साझा कर दी है। Pixel 11 लाइनअप का ग्लोबल लॉन्च 12 अगस्त 2026 को होने वाले Made by Google इवेंट में होगा, जबकि भारत में यह सीरीज 13 अगस्त 2026 को लॉन्च की जाएगी। लॉन्च से पहले कंपनी ने भारतीय ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर भी पेश किया है। वहीं, रिपोर्ट्स में Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL के संभावित फीचर्स भी सामने आए हैं।
12 अगस्त से शुरू होगी प्री-बुकिंग
Google ने जानकारी दी है कि Pixel 11 Series के लिए प्री-ऑर्डर 12 अगस्त से शुरू होंगे। इसके अलावा जो ग्राहक 8 अगस्त दोपहर 12:29 बजे से पहले Google India Store पर साइन-अप करेंगे, उन्हें एक प्रोमो कोड मिलेगा। इस कोड की मदद से Pixel 11 Series खरीदने पर Pixel Watch या Pixel Buds पर विशेष छूट का लाभ लिया जा सकेगा।
Google Pixel 11 के संभावित फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक Google Pixel 11 में 6.3 इंच का Actua OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसका रिजॉल्यूशन 2424×1080 पिक्सल होगा और यह 60Hz से 120Hz तक एडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन की स्क्रीन 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ आ सकती है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Google Tensor G6 चिपसेट और Titan M3 सिक्योरिटी चिप मिलने की उम्मीद है। फोन 12GB और 16GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्प में आ सकता है।
कैमरा और बैटरी
Pixel 11 में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की संभावना है। इसमें 30x Super Res Zoom का भी सपोर्ट मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 10.5MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 4,985mAh बैटरी, 30W USB-C फास्ट चार्जिंग और Qi2 वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
Pixel 11 Pro में मिल सकते हैं ये फीचर्स
Google Pixel 11 Pro में भी 6.3 इंच का Super Actua LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है लेकिन इसका रिजॉल्यूशन 2856×1280 पिक्सल होगा। यह डिस्प्ले 1Hz से 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 3,600 निट्स पीक ब्राइटनेस और Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ आ सकता है। फोन में भी Tensor G6 प्रोसेसर और Titan M3 सिक्योरिटी चिप मिलने की संभावना है। यह 12GB और 16GB RAM के साथ 256GB एवं 512GB स्टोरेज विकल्प में उपलब्ध हो सकता है।
कैमरा होगा और भी दमदार
Pixel 11 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है जिसमें-
- 50MP प्राइमरी कैमरा
- 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (मैक्रो सपोर्ट के साथ)
- 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
फोन में 5x ऑप्टिकल जूम और 120x Pro Zoom का सपोर्ट मिल सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 42MP फ्रंट कैमरा दिए जाने की चर्चा है। बैटरी 4,850mAh की हो सकती है, जो 30W वायर्ड चार्जिंग और Qi2 वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
TRAI ने लॉन्च किया MyCall ऐप का नया वर्जन, अब यूजर्स दे सकेंगे कॉल क्वालिटी की रेटिंग
Pixel 11 Pro XL में मिलेगा बड़ा डिस्प्ले
रिपोर्ट्स के अनुसार Pixel 11 Pro XL में 6.8 इंच का Super Actua LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रिजॉल्यूशन 2992×1344 पिक्सल होगा और यह 1Hz से 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन में 3,600 निट्स पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिलने की संभावना है। हालांकि Google ने अभी तक Pixel 11 Series के सभी स्पेसिफिकेशन और कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लॉन्च इवेंट में कंपनी इन सभी जानकारियों से पर्दा उठाएगी।
