June 29, 2026

ITC से BAT को FY26 में मिला ₹3,896 करोड़ का डिविडेंड, हिस्सेदारी घटने के बावजूद जारी रही मोटी कमाई

ITC

ITC

ITC में हिस्सेदारी लगातार कम करने के बावजूद ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको (BAT) को वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी से हजारों करोड़ रुपये का डिविडेंड मिला है। ITC की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, BAT से जुड़ी दो कंपनियों Tobacco Manufacturers (India) Ltd (TMI) और Myddleton Investment Company को कुल ₹3,895.75 करोड़ का डिविडेंड मिला। हालांकि पिछले वित्त वर्ष की तुलना में यह राशि करीब 8.1% कम रही।

पिछले साल के मुकाबले कम हुआ डिविडेंड

वित्त वर्ष 2024-25 में BAT से जुड़ी इन दोनों कंपनियों को कुल ₹4,238.93 करोड़ का डिविडेंड मिला था। इस बार हिस्सेदारी घटने के कारण डिविडेंड में भी कमी देखने को मिली।

  • Tobacco Manufacturers (India) Ltd (TMI) को मिला ₹3,197.89 करोड़
  • Myddleton Investment Company को मिला ₹697.86 करोड़

वहीं Rothmans International Enterprises Ltd के डिविडेंड का आंकड़ा वार्षिक रिपोर्ट में अलग से जारी नहीं किया गया।

लगातार घट रही है BAT की हिस्सेदारी

BAT पिछले कुछ वर्षों से ITC में अपनी हिस्सेदारी धीरे-धीरे कम कर रही है। मार्च 2026 तक-

  • TMI की हिस्सेदारी: 17.79%
  • Myddleton Investment Company: 3.88%
  • Rothmans International Enterprises: 1.24%

गौरतलब है कि दिसंबर 2022 में TMI की हिस्सेदारी 24.01% थी जो दिसंबर 2024 में घटकर 20.32% रह गई और अब मार्च 2026 तक यह 17.79% पर पहुंच चुकी है।

Dividend: अगले सप्ताह इन शेयरों पर रहेगी नजर, Bajaj Finance से लेकर Tech Mahindra तक कई कंपनियां देंगी डिविडेंड

फिर भी ITC का बड़ा शेयरधारक बना हुआ है BAT

हिस्सेदारी घटाने के बावजूद BAT अभी भी ITC के प्रमुख निवेशकों में शामिल है। दिसंबर 2025 में अमेरिकी बाजार नियामक SEC को दी गई जानकारी में BAT ने बताया था कि उसके पास ITC में 22.91% हिस्सेदारी है और वह ITC को अपनी Associate Company मानता है।

ITC ने खरीदे BAT के तीन ब्रांड

वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान ITC ने भारतीय बाजार के लिए BAT के तीन ब्रांडों के ट्रेडमार्क भी खरीदे। इसके लिए कंपनी ने ₹403.61 करोड़ का भुगतान किया। यह सौदा दोनों कंपनियों के बीच कारोबारी रिश्तों को और मजबूत करने वाला माना जा रहा है।

Clubbing of Income: पत्नी के नाम पैसे देकर FD, गोल्ड या शेयर में निवेश किया तो आपकी ही इनकम में जुड़ सकता है टैक्स, जानें क्लबिंग नियम क्या कहते हैं

BAT ग्रुप के साथ दूसरे बड़े कारोबारी लेनदेन

ITC की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, BAT ग्रुप की कंपनियों के साथ अन्य कारोबारी लेनदेन भी जारी रहे।

  • British American Tobacco (GLP) Ltd से जुड़े कारोबार का मूल्य ₹1,587.03 करोड़ रहा।
  • British American Shared Services (GSD) Ltd के साथ ₹739.69 करोड़ का कारोबार दर्ज किया गया।

इससे साफ है कि हिस्सेदारी घटने के बावजूद BAT और ITC के बीच व्यावसायिक संबंध अभी भी मजबूत बने हुए हैं।

You may have missed