7 जुलाई से Nasdaq-100 इंडेक्स में शामिल होगी SpaceX, भारतीय निवेशकों को भी मिलेगा निवेश का मौका
Spacex
एलन मस्क की अंतरिक्ष और एआई टेक्नोलॉजी कंपनी SpaceX 7 जुलाई 2026 से दुनिया के प्रमुख टेक इंडेक्स Nasdaq-100 का हिस्सा बनने जा रही है। Nasdaq ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। इस फैसले के बाद कंपनी में अरबों डॉलर का नया निवेश आने की संभावना जताई जा रही है क्योंकि Nasdaq-100 को ट्रैक करने वाले कई म्यूचुअल फंड और ETF अब अपने पोर्टफोलियो में SpaceX के शेयर शामिल करेंगे। हालांकि भारतीय निवेशक सीधे SpaceX के शेयर नहीं खरीद सकते लेकिन अब वे Nasdaq-100 आधारित म्यूचुअल फंड्स के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से इस कंपनी में निवेश कर सकेंगे।
SpaceX को मिलेगा बड़ा फायदा
Nasdaq-100 में शामिल होने के बाद उन सभी इंडेक्स फंड्स और ETF को SpaceX के शेयर खरीदने होंगे, जो इस इंडेक्स को फॉलो करते हैं। इससे कंपनी के शेयरों की मांग बढ़ सकती है और कीमत पर भी सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। जेपी मॉर्गन की एक रिपोर्ट के अनुसार SpaceX के Nasdaq-100 में शामिल होने से कंपनी में करीब 4.3 अरब डॉलर (4.3 Billion Dollar) का पैसिव निवेश आ सकता है।
भारतीय निवेशक भी कर सकते हैं निवेश
भारत में रहने वाले निवेशक सीधे अमेरिकी कंपनी SpaceX के शेयर नहीं खरीद सकते, लेकिन Nasdaq-100 इंडेक्स को ट्रैक करने वाले म्यूचुअल फंड्स के जरिए इस कंपनी में अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी ले सकते हैं। 7 जुलाई के बाद इन फंड्स के पोर्टफोलियो में SpaceX अपने आप शामिल हो जाएगी। यानी इन फंड्स में निवेश करने वाले निवेशकों को Apple, Microsoft, Nvidia, Amazon, Alphabet और Meta जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ SpaceX में भी निवेश का लाभ मिलेगा।
भारत के ये म्यूचुअल फंड देंगे SpaceX में अप्रत्यक्ष निवेश का मौका
भारतीय निवेशकों के लिए उपलब्ध प्रमुख Nasdaq-100 आधारित फंड्स में शामिल हैं-
- Aditya Birla Sun Life US Equity Passive FOF
- Axis NASDAQ 100 US Specific Equity Passive FOF
- Invesco India – Invesco EQQQ NASDAQ-100 ETF FOF
- Kotak US Specific Equity Passive FOF
- Motilal Oswal Nasdaq 100 FOF
- Navi Nasdaq100 US Specific Equity Passive FOF
इन सभी फंड्स का पोर्टफोलियो Nasdaq-100 इंडेक्स के अनुसार अपडेट होता है।
Nasdaq-100 में होगा SpaceX मामूली वेटेज
रिपोर्ट्स के मुताबिक SpaceX का शुरुआती वेटेज करीब 0.53% से 0.60% रहेगा। यह हिस्सा फिलहाल काफी छोटा माना जा रहा है।
तुलना करें तो-
- Nvidia का वेटेज करीब 12%
- Apple का लगभग 11%
- जबकि SpaceX का हिस्सा आधे प्रतिशत से थोड़ा अधिक रहेगा।
समय के साथ कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहने पर उसका वेटेज बढ़ भी सकता है।
पिछले कुछ वर्षों में बढ़िया रहा प्रदर्शन
SpaceX ने 12 जून 2026 को Nasdaq में डेब्यू किया था। पिछले तीन वर्षों के दौरान कंपनी के शेयरों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को 4.9 अरब डॉलर का शुद्ध घाटा हुआ था। इसके बावजूद निवेशकों का भरोसा कंपनी के स्पेस बिजनेस, सैटेलाइट इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर बना हुआ है। यही वजह है कि Nasdaq-100 में शामिल होने के बाद भी कंपनी को मजबूत निवेश मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
