July 1, 2026

Tata Communications करेगी $152 मिलियन का निवेश, भारत–सिंगापुर सबसी केबल नेटवर्क होगा मजबूत

Tata Communication

Tata Communication

Tata Communications ने मंगलवार को घोषणा की है कि वह सबसी केबल इंफ्रास्ट्रक्चर में करीब $152 मिलियन का निवेश करेगी। इस निवेश का उद्देश्य भारत और सिंगापुर के बीच फाइबर क्षमता को बढ़ाना है ताकि क्लाउड, डेटा सेंटर और AI आधारित सेवाओं की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।

भारत–सिंगापुर डिजिटल कॉरिडोर को मिलेगा बूस्ट

कंपनी इस निवेश के जरिए मुंबई और चेन्नई को सिंगापुर से जोड़ने वाली डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी। Tata Communications के अनुसार मुंबई और चेन्नई भारत के उभरते हुए AI हब बन रहे हैं जबकि सिंगापुर एशिया में क्लाउड और AI का बड़ा केंद्र है। ऐसे में यह नेटवर्क एक महत्वपूर्ण डिजिटल कॉरिडोर के रूप में काम करेगा।

दो नए सबसी केबल सिस्टम पर काम

इस विस्तार योजना के तहत कंपनी दो प्रमुख सबसी केबल सिस्टम विकसित करेगी। पहला सिस्टम मुंबई को सीधे सिंगापुर से जोड़ेगा जबकि दूसरा चेन्नई–सिंगापुर केबल एक कंसोर्टियम के तहत विकसित किया जाएगा। चेन्नई–सिंगापुर सिस्टम के 2029 की चौथी तिमाही तक सेवा में आने की उम्मीद है।

Coal India FY30 तक R&D पर करेगी ₹1,900 करोड़ का निवेश, स्वच्छ ऊर्जा और नई माइनिंग टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस

क्लाउड और डेटा ट्रैफिक को मिलेगा सपोर्ट

इन नए केबल सिस्टम्स को कंपनी के मौजूदा टेरेस्ट्रियल फाइबर नेटवर्क से जोड़ा जाएगा जिससे पूरे भारत में डेटा ट्रैफिक को बेहतर सपोर्ट मिलेगा। यह नेटवर्क देश के 100 से ज्यादा डेटा सेंटरों तक कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगा और क्लाउड तथा मल्टी-क्लाउड सेवाओं को और तेज और भरोसेमंद बनाएगा।

NPS Swasthya जल्द होगा लॉन्च, NPS सब्सक्राइबर्स को मिलेगी टॉप-अप हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा

ग्लोबल नेटवर्क और AI इंफ्रास्ट्रक्चर में विस्तार

Tata Communications का कहना है कि उसका ग्लोबल नेटवर्क पहले से ही 5 लाख किलोमीटर से ज्यादा सबसी फाइबर और 2 लाख किलोमीटर से अधिक टेरेस्ट्रियल फाइबर तक फैला हुआ है। कंपनी की IZO सेवाएं बड़े पैमाने पर एंटरप्राइज कनेक्टिविटी और क्लाउड नेटवर्किंग में उपयोग होती हैं। 2025 में कंपनी ने TGN-IA2 सबसी केबल सिस्टम को भी इंटीग्रेट किया था जिससे नेटवर्क की स्पीड, रेडंडेंसी और डाइवर्सिटी में सुधार हुआ।