July 14, 2026

8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर से कितनी बढ़ेगी सैलरी? Level-1 कर्मचारी की बेसिक पे ₹54,000 तक पहुंच सकती है

8th Pay Commission

8th Pay Commission

8th Pay Commission को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि नई सैलरी कितनी होगी। इसका जवाब काफी हद तक फिटमेंट फैक्टर निर्भर करेगा। सरकार ने अभी तक अंतिम फिटमेंट फैक्टर की घोषणा नहीं की है, लेकिन अलग-अलग संभावित आंकड़ों के आधार पर वेतन वृद्धि का अनुमान लगाया जा रहा है। यदि सरकार अधिक फिटमेंट फैक्टर लागू करती है, तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के साथ-साथ एचआरए (HRA), ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA), पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य रिटायरमेंट बेनिफिट्स में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो सकती है।

क्या होता है फिटमेंट फैक्टर?

फिटमेंट फैक्टर वह गुणांक है जिसके आधार पर मौजूदा बेसिक पे को संशोधित कर नई बेसिक सैलरी तय की जाती है। जितना अधिक फिटमेंट फैक्टर होगा, कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी उतनी ही अधिक होगी।

Level-1 कर्मचारी की सैलरी कितनी हो सकती है?

फिलहाल Level-1 केंद्रीय कर्मचारी की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है। अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर संभावित नई बेसिक सैलरी इस प्रकार हो सकती है।

फिटमेंट फैक्टर संभावित नई बेसिक सैलरी
2.1 ₹37,800
2.5 ₹45,000
3.0 ₹54,000
3.83 (कर्मचारी संगठनों की मांग) लगभग ₹69,000

Emergency Loan Options: क्रेडिट कार्ड नहीं है? जरूरत पड़ने पर इन 6 तरीकों से मिल सकता है सस्ता लोन

Level-10 कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹56,100

Level-10 के कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी 56,100 रुपये है। प्रस्तावित फिटमेंट फैक्टर के आधार पर संभावित नई सैलरी इस प्रकार हो सकती है।

फिटमेंट फैक्टर संभावित नई बेसिक सैलरी
2.1 लगभग ₹1.18 लाख
2.5 लगभग ₹1.40 लाख
3.0 लगभग ₹1.68 लाख

7वें वेतन आयोग में 2.57 फिटमेंट फैक्टर

7वें वेतन आयोग के दौरान केंद्र सरकार ने 2.57 फिटमेंट फैक्टर लागू किया था। इसके बाद जनवरी 2016 से केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 7,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये कर दी गई थी।

कर्मचारी संगठनों की क्या है मांग?

केंद्रीय कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाली नेशनल काउंसिल-जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) ने सरकार से 3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू करने की मांग की है। यदि सरकार इस मांग को स्वीकार करती है, तो न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर करीब 69,000 रुपये तक पहुंच सकती है।

सिर्फ बेसिक पे ही नहीं, सुविधाओं में भी होगी बढ़ोतरी

फिटमेंट फैक्टर केवल बेसिक सैलरी को प्रभावित नहीं करता बल्कि उससे जुड़े कई अन्य भत्ते और रिटायरमेंट लाभ भी बढ़ जाते हैं। इनमें शामिल हैं-

  • हाउस रेंट अलाउंस (HRA)
  • ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA)
  • पेंशन
  • ग्रेच्युटी
  • रिटायरमेंट बेनिफिट्स
  • अन्य भत्ते

बेसिक सैलरी बढ़ने के साथ इन सभी लाभों में भी संशोधन किया जाता है।

CPI Inflation: जून में खुदरा महंगाई 4.38% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाई चिंता

सरकार की घोषणा का इंतजार

फिलहाल केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग के लिए अंतिम फिटमेंट फैक्टर की घोषणा नहीं की है। कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजर अब सरकार के आधिकारिक फैसले पर टिकी है। अंतिम फिटमेंट फैक्टर तय होने के बाद ही नई सैलरी और उससे जुड़े सभी भत्तों की वास्तविक तस्वीर साफ होगी।