Oracle Layoffs: कंपनी ने फिर की छंटनी, 500 कर्मचारियों की गई नौकरी; भारत और अमेरिका की टीमें भी प्रभावित
Oracle layoffs
टेक कंपनी Oracle ने एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार रोमानिया (Romania) में करीब 500 कर्मचारियों की नौकरी पर असर पड़ा है। बताया जा रहा है कि यह प्रक्रिया 25 जून से शुरू हुई और पिछले एक साल से भी कम समय में कंपनी की यह दूसरी बड़ी छंटनी है। हालांकि Oracle ने अब तक आधिकारिक तौर पर न तो प्रभावित कर्मचारियों की संख्या की पुष्टि की है और न ही इस पर कोई विस्तृत बयान जारी किया है।
Oracle का AI और Cloud पर बढ़ा फोकस
रिपोर्ट्स के अनुसार Oracle अपने कारोबार का पुनर्गठन (Restructuring) कर रही है। कंपनी अब Cloud Infrastructure और Artificial Intelligence (AI) से जुड़े कारोबार में ज्यादा निवेश कर रही है। इसी रणनीति के तहत अमेरिका, भारत और रोमानिया समेत कई देशों में कर्मचारियों की संख्या कम की जा रही है।
पहले भी हो चुकी है बड़ी छंटनी
यह पहली बार नहीं है जब Oracle ने बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी की हो। 2025 के आखिर में रोमानिया में करीब 400 कर्मचारियों की नौकरी गई थी। इसके बाद 2026 की शुरुआत में कंपनी ने अमेरिका और भारत समेत कई देशों में करीब 30,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी। अब एक बार फिर 500 कर्मचारियों की नौकरी जाने की खबर सामने आई है।
कई टीमों पर पड़ा ज्यादा असर
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार छंटनी किसी एक विभाग तक सीमित नहीं रही। कंपनी की कई अहम टीमों के कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। इनमें
- Oracle Cloud Infrastructure (OCI)
- Database Technologies
- One Oracle EMEA
- Industries Applications
- Oracle Health & Analytics
- Customer Success Services
- Fusion Applications Development & Support
- General and Administrative
अन्य टेक्नोलॉजी टीमें शामिल हैं। इससे साफ है कि इंजीनियरिंग, कस्टमर सपोर्ट, डेवलपमेंट और बैक-ऑफिस से जुड़े कई कर्मचारियों पर इसका असर पड़ा है।
Kotak Mahindra Bank के MD और CEO अशोक वासवानी छोड़ेंगे पद, नए प्रमुख की तलाश शुरू
ईमेल से दी गई छंटनी की सूचना
रिपोर्ट्स के अनुसार प्रभावित कर्मचारियों को Oracle की HR टीम की ओर से व्यक्तिगत ईमेल भेजकर जानकारी दी गई। इन ईमेल में संबंधित मैनेजर को भी शामिल किया गया था और जरूरी दस्तावेज भी भेजे गए। कुछ कर्मचारियों का कहना है कि ईमेल में छंटनी को “Proposed” बताया गया जिससे कई लोगों में यह भ्रम बना रहा कि फैसला अंतिम है या नहीं।
Slack अकाउंट चालू रहने से बढ़ा भ्रम
कुछ कर्मचारियों ने यह भी दावा किया कि नौकरी खत्म होने की सूचना मिलने के बाद भी उनके Slack और अन्य आंतरिक अकाउंट सक्रिय रहे। इससे कर्मचारियों के बीच और ज्यादा असमंजस की स्थिति पैदा हो गई।
7 जुलाई से Nasdaq-100 इंडेक्स में शामिल होगी SpaceX, भारतीय निवेशकों को भी मिलेगा निवेश का मौका
कर्मचारियों को मिल सकता है अच्छा सेवरेंस पैकेज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभावित कर्मचारियों को सेवरेंस पैकेज के तहत हर साल की नौकरी के बदले एक महीने का वेतन, इसके अलावा करीब तीन अतिरिक्त वेतन और दो महीने का Garden Leave दिया जा सकता है। हालांकि Oracle ने इन शर्तों की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
