YouTube ने Shorts क्रिएटर्स को दिया बड़ा तोहफा! अब AI बनाएगा Thumbnail, मिलेगा पूरा कंट्रोल
Youtube Update Shorts Thumbnail Feature
वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube ने अपने क्रिएटर्स के लिए कई नए फीचर्स पेश किए हैं जिनका सबसे ज्यादा फायदा Shorts बनाने वालों को मिलेगा। अब क्रिएटर्स न सिर्फ अपने Shorts के लिए बेहतर थंबनेल चुन सकेंगे, बल्कि AI की मदद से कुछ ही सेकंड में प्रोफेशनल Thumbnail भी तैयार कर पाएंगे। कंपनी का कहना है कि इन नए टूल्स का उद्देश्य क्रिएटर्स को ज्यादा आकर्षक कंटेंट पेश करने में मदद करना है।
YouTube ने Shorts के लिए बदला Thumbnail का अनुभव
अब तक Shorts वीडियो में थंबनेल चुनने के विकल्प काफी सीमित थे, लेकिन नए अपडेट के बाद YouTube ने इस प्रक्रिया को आसान और अधिक प्रभावी बना दिया है। इससे वीडियो को बेहतर तरीके से पेश करना संभव होगा और दर्शकों का ध्यान खींचने में भी मदद मिलेगी।
Desktop यूजर्स को मिलेगा नया विकल्प
YouTube ने डेस्कटॉप वर्जन में Shorts अपलोड करने वाले यूजर्स के लिए नया फीचर जोड़ा है। अब वीडियो अपलोड करते समय तीन अलग-अलग फ्रेम दिखाई देंगे, जिनमें से किसी एक को थंबनेल के रूप में चुना जा सकेगा। पहले यह सुविधा केवल लंबे वीडियो (Long-form Videos) तक सीमित थी लेकिन अब Shorts पर भी इसका लाभ मिलेगा। वहीं मोबाइल ऐप पर पहले की तरह वीडियो के किसी भी फ्रेम को Thumbnail बनाया जा सकता है।
Partner Program वाले क्रिएटर्स कर सकेंगे Custom Thumbnail अपलोड
YouTube Partner Program (YPP) से जुड़े क्रिएटर्स को अब एक और बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। वे अपने Shorts वीडियो के लिए Custom Thumbnail अपलोड कर सकेंगे। इससे कंटेंट के विषय के अनुसार आकर्षक कवर इमेज लगाना आसान होगा, जिससे वीडियो की क्लिक-थ्रू रेट (CTR) बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
ITR भरते समय सभी बैंक खातों की दें जानकारी, बंद अकाउंट छिपाया तो अटक सकता है टैक्स रिफंड
पुराने Shorts का Thumbnail भी होगा अपडेट
YouTube ने केवल नए वीडियो ही नहीं बल्कि पुराने Shorts के लिए भी बदलाव का विकल्प दिया है। क्रिएटर्स YouTube Studio के डेस्कटॉप वर्जन में जाकर Content सेक्शन से पहले से अपलोड किए गए Shorts का Thumbnail भी बदल सकेंगे। कंपनी धीरे-धीरे इस फीचर को सभी योग्य यूजर्स तक पहुंचा रही है।
AI से तैयार होगा प्रोफेशनल Thumbnail
YouTube ने अपने AI प्लेटफॉर्म Ask Studio को भी पहले से ज्यादा एडवांस बनाया है। अब क्रिएटर्स केवल एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखकर AI से Thumbnail तैयार करा सकेंगे। अगर पहली डिजाइन पसंद नहीं आती, तो रंग, टेक्स्ट, लेआउट और अन्य एलिमेंट्स बदलकर कई नए विकल्प भी तैयार किए जा सकेंगे।
Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526Km तक की रेंज, BaaS मॉडल से कीमत हुई और किफायती
कंटेंट क्रिएटर्स को क्या होगा फायदा?
इन नए फीचर्स से Shorts क्रिएटर्स को अपने वीडियो की प्रस्तुति पर अधिक नियंत्रण मिलेगा। बेहतर Thumbnail और AI टूल्स की मदद से वीडियो ज्यादा आकर्षक बनेंगे, जिससे ऑडियंस एंगेजमेंट और व्यूज बढ़ाने में सहायता मिल सकती है।
