August 20, 2026

Hyundai की कारें सितंबर से होंगी महंगी, कंपनी ने 1% तक बढ़ाने का किया ऐलान; जानें नई कीमतों पर क्या होगा असर

hyundai

hyundai price hike

अगर आप आने वाले दिनों में Hyundai की नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। Hyundai Motor India ने सितंबर 2026 से अपनी कारों की कीमतों में 1% तक बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। कंपनी ने बुधवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। कंपनी के मुताबिक कीमतों में बढ़ोतरी सभी मॉडल और वेरिएंट में एक जैसी नहीं होगी। अलग-अलग कारों और वेरिएंट के हिसाब से कीमत में बदलाव किया जाएगा। यानी सितंबर से Hyundai की कार खरीदने वाले ग्राहकों को मौजूदा कीमत के मुकाबले कुछ ज्यादा रकम चुकानी पड़ सकती है।

क्यों महंगी हो रही हैं Hyundai की कारें?

Hyundai Motor India ने कीमत बढ़ाने के पीछे इनपुट कॉस्ट और कमोडिटी की बढ़ती कीमतों को मुख्य वजह बताया है। इसके अलावा मौजूदा जियोपॉलिटिकल परिस्थितियों से पैदा हुई अनिश्चितताओं का भी कंपनी की लागत पर असर पड़ा है। कंपनी का कहना है कि वह लगातार लागत को कम करने और बढ़ती इनपुट कॉस्ट का असर खुद absorb करने की कोशिश कर रही है ताकि ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ कम से कम पड़े। लेकिन लागत में लगातार दबाव बने रहने के कारण इसका एक हिस्सा अब ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया है। यही वजह है कि सितंबर से कंपनी की कारों की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी की जा रही है।

कंपनी के मुनाफे पर भी पड़ा असर

बढ़ती लागत का असर सिर्फ कारों की कीमतों पर ही नहीं बल्कि Hyundai India के वित्तीय नतीजों पर भी दिखाई दिया है। जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 35% घटकर 889 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1,369 करोड़ रुपये था। यानी एक साल में कंपनी के मुनाफे में करीब 480 करोड़ रुपये की कमी आई है।

Motorola Moto G Max भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 50MP Sony कैमरा के साथ आया नया 5G फोन

Revenue लगभग स्थिर, EBITDA में बड़ी गिरावट

कंपनी का Revenue भी इस दौरान ज्यादा नहीं बढ़ पाया। जून तिमाही में Revenue 0.5% घटकर 16,335 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 16,413 करोड़ रुपये था। वहीं EBITDA में काफी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। यह पिछले साल के 2,186 करोड़ रुपये से घटकर 1,512 करोड़ रुपये रह गया। यानी EBITDA में करीब 30.8% की कमी आई। EBITDA Margin भी 13.3% से घटकर 9.3% रह गया। इससे साफ है कि बढ़ती लागत का दबाव कंपनी की कमाई पर भी पड़ा है।

JioBlackRock का बड़ा फैसला, अब Regular Mutual Fund Plans भी होंगे उपलब्ध; Distributor के जरिए कर सकेंगे निवेश

Hyundai India के शेयर में भी गिरावट

इस खबर के बीच Hyundai Motor India के शेयर में भी बुधवार को गिरावट देखने को मिली। कंपनी का शेयर 0.53% गिरकर 2,174.50 रुपये पर बंद हुआ। इसके मुकाबले NSE Nifty 50 में 0.32% की गिरावट रही। अब सितंबर से कीमतों में होने वाली बढ़ोतरी का असर कंपनी की बिक्री और ग्राहकों की खरीदारी पर कितना पड़ता है, इस पर नजर रहेगी। खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए यह बदलाव अहम होगा, जो सितंबर के बाद Hyundai की कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं।