June 28, 2026

Upcoming IPO: नए सप्ताह में सिर्फ दो मेनबोर्ड IPO होंगे लॉन्च, Aastha Spintex और Knack Packaging जुटाएंगी ₹600 करोड़ से ज्यादा

Upcomig IPO

Upcomig IPO

भारतीय प्राइमरी मार्केट में जून के आखिरी और जुलाई के पहले सप्ताह के दौरान गतिविधियां अपेक्षाकृत धीमी रहेंगी। इस दौरान निवेशकों के लिए केवल दो मेनबोर्ड IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे। Aastha Spintex Ltd. और Knack Packaging Ltd. अपने-अपने पब्लिक इश्यू के जरिए 600 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाने की तैयारी में हैं। दोनों कंपनियां इस फंड का इस्तेमाल कारोबार के विस्तार और अन्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए करेंगी।

29 जून से खुलेगा Aastha Spintex का IPO

Aastha Spintex Ltd. का ₹170 करोड़ का IPO 29 जून को खुलेगा और 1 जुलाई तक निवेशक इसमें आवेदन कर सकेंगे। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड ₹125 से ₹136 प्रति शेयर तय किया है।

वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने में होगी राशि इस्तेमाल

कंपनी के अनुसार IPO से मिलने वाले फंड का उपयोग मुख्य रूप से Falcon Yarns Pvt. Ltd. के अधिग्रहण के लिए आंशिक भुगतान, अधिग्रहित कंपनी की वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट कार्यों में किया जाएगा।

क्या करती है Aastha Spintex?

Aastha Spintex कॉटन यार्न, कॉटन बेल्स और इससे जुड़े अन्य उत्पादों के निर्माण और कारोबार से जुड़ी कंपनी है। कंपनी गुजरात के मोरबी जिले के हलवद में इंटीग्रेटेड स्पिनिंग और जिनिंग यूनिट संचालित करती है।

1 जुलाई से खुलेगा Knack Packaging का IPO

Knack Packaging Ltd. का IPO 1 जुलाई को खुलेगा और 3 जुलाई तक निवेशक इसमें बोली लगा सकेंगे। इस IPO का कुल आकार करीब ₹439.5 करोड़ है। कंपनी ने प्राइस बैंड ₹161 से ₹170 प्रति शेयर तय किया है। ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी का वैल्यूएशन लगभग ₹2,080 करोड़ बैठता है।

अगले हफ्ते शेयर बाजार की चाल तय करेंगे ये 5 बड़े फैक्टर, India-US ट्रेड डील से लेकर US-Iran तनाव तक पर रहेगी नजर

फ्रेश इश्यू और OFS दोनों होंगे शामिल

Knack Packaging के IPO में ₹380 करोड़ का फ्रेश इश्यू और 35 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹59.5 करोड़ है। एंकर निवेशकों के लिए इश्यू 30 जून को एक दिन के लिए खुलेगा।

नए प्लांट पर खर्च होगी IPO की राशि

कंपनी IPO से जुटाए गए फंड का उपयोग गुजरात के मेहसाणा जिले के कड़ी स्थित बोरिसाना में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने में करेगी। इसके अलावा बची हुई राशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा।

SCSS Scheme: ₹30 लाख जमा करने पर हर महीने मिल सकती है ₹20,500 की नियमित आय, जानिए पूरा गणित

निवेशकों के लिए क्या है खास?

हाल के हफ्तों की तुलना में इस बार IPO बाजार शांत दिखाई दे रहा है। ऐसे में निवेशकों के पास केवल दो मेनबोर्ड IPO में निवेश का मौका होगा। जिन निवेशकों की नजर नए इश्यू पर है, उनके लिए Aastha Spintex और Knack Packaging दोनों महत्वपूर्ण IPO साबित हो सकते हैं।

You may have missed