August 16, 2026

Apple ने 110 से ज्यादा देशों में भेजे Spyware Alert, iPhone यूजर्स को मिला है ऐसा नोटिफिकेशन तो तुरंत करें ये काम

Spyware Alert

Spyware Alert

Apple Spyware Alert: Apple ने दुनिया के 110 से ज्यादा देशों में सैकड़ों यूजर्स को एक बार फिर संभावित Mercenary Spyware Attack को लेकर खतरे का अलर्ट भेजा है। कंपनी ने 13 अगस्त को संभावित पीड़ितों को यह चेतावनी दी। Apple के मुताबिक अब तक 150 से ज्यादा देशों में उसके यूजर्स को इस तरह के Spyware Threat Notifications मिल चुके हैं। हालांकि इस ताजा अलर्ट में भारत भी शामिल है या नहीं, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। Apple ने किसी खास सरकार, संगठन या व्यक्ति को इन हमलों के लिए जिम्मेदार नहीं बताया है।

iPhone पर कैसे मिलेगा Spyware Alert?

Apple ऐसे खतरे की जानकारी सीधे यूजर के iPhone की Lock Screen पर Push Notification के जरिए देता है। इसके अलावा यूजर को Apple Account में लॉगिन करने पर या ईमेल के जरिए भी अलर्ट मिल सकता है। नोटिफिकेशन में आमतौर पर बताया जाता है कि Apple ने यूजर के iPhone को निशाना बनाकर संभावित Mercenary Spyware Attack का पता लगाया है और डिवाइस व डेटा को सुरक्षित रखने के लिए तुरंत कदम उठाने की सलाह दी जाती है। कंपनी ने संभावित पीड़ितों के लिए आगे की जानकारी और मदद तक पहुंच आसान बनाने के लिए अपने Threat Notification अनुभव को भी अपडेट किया है। इसमें सुरक्षा बढ़ाने के लिए Lockdown Mode का विकल्प भी दिया जा रहा है।

अगर Apple का Spyware Alert मिले तो क्या करें?

अगर आपके iPhone पर ऐसा अलर्ट आता है तो उसे नजरअंदाज न करें। सबसे पहले यह जांचना जरूरी है कि नोटिफिकेशन वास्तव में Apple की ओर से आया है या नहीं।

  1. Settings में अलर्ट चेक करें

अपने iPhone की Settings में जाकर देखें कि Apple की तरफ से कोई Threat Notification जारी किया गया है या नहीं।

  1. नकली अलर्ट से सावधान रहें

अगर आपको लगता है कि मिला हुआ नोटिफिकेशन फर्जी हो सकता है तो Apple के आधिकारिक Account पेज पर जाकर इसकी पुष्टि करें। किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने के बजाय सीधे Apple की वेबसाइट खोलकर जानकारी जांचना बेहतर है।

  1. अलर्ट सही है तो गंभीरता से लें

अगर Apple की ओर से भेजा गया Threat Notification वास्तविक है, तो इसका मतलब है कि कंपनी को आपके डिवाइस को Mercenary Spyware से संभावित रूप से निशाना बनाए जाने के संकेत मिले हैं। हालांकि सिर्फ अलर्ट मिलने का मतलब यह नहीं है कि आपका iPhone निश्चित रूप से हैक हो चुका है। यह संभावित Targeting की चेतावनी है, इसलिए सुरक्षा के लिए तुरंत कदम उठाना जरूरी है।

Lockdown Mode कैसे ऑन करें?

अगर आपको लगता है कि आप वास्तव में Spyware Attack के निशाने पर हो सकते हैं, तो Apple का Lockdown Mode इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसके लिए:  Settings → Privacy & Security → Lockdown Mode → Turn On Lockdown Mode

यह फीचर iPhone और iPad को कुछ खास तरह के अत्याधुनिक साइबर हमलों से बचाने के लिए डिवाइस की कुछ सुविधाओं को सीमित कर देता है। अगर आप Lockdown Mode इस्तेमाल करने को लेकर निश्चित नहीं हैं, तो Apple की ओर से उपलब्ध सुरक्षा संबंधी गाइड और सहायता को जरूर देखें।

Lockdown Mode ऑन करने पर क्या बदलेगा?

Lockdown Mode सामान्य यूजर के लिए रोजाना इस्तेमाल होने वाला फीचर नहीं है। इसे खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जिन्हें अत्याधुनिक और targeted cyberattacks का ज्यादा जोखिम हो सकता है। इसे ऑन करने के बाद Messages में कुछ सुविधाएं सीमित हो जाती हैं। उदाहरण के लिए, कुछ लिंक प्रीव्यू बंद कर दिए जाते हैं। Safari में भी कुछ वेबसाइट सुविधाएं प्रभावित हो सकती हैं। इसके अलावा ऐसे लोगों से FaceTime कॉल और Apple की कुछ service invitations भी सीमित हो सकती हैं जिनसे यूजर ने पहले संपर्क नहीं किया है। यानी Lockdown Mode सुरक्षा बढ़ाता है, लेकिन इसके बदले iPhone की कुछ सामान्य सुविधाओं पर असर पड़ सकता है।

WhatsApp में आ रहा AI Scam Detection फीचर, ठगी वाले मैसेज पहचानकर पहले ही देगा अलर्ट

Apple को क्यों भेजने पड़ रहे हैं ऐसे अलर्ट?

पिछले कुछ वर्षों में Pegasus जैसे अत्याधुनिक Spyware ने दुनियाभर में चिंता बढ़ाई है। इस तरह के Spyware का इस्तेमाल बेहद targeted तरीके से किसी व्यक्ति की निगरानी या डिवाइस से संवेदनशील जानकारी हासिल करने के लिए किया जा सकता है। Apple पहले भी कई बार अपने यूजर्स को चेतावनी दे चुका है कि उनके iPhone, iPad या Mac को संभावित Spyware Attack का निशाना बनाया गया हो सकता है। Digital research organisation Citizen Lab के वरिष्ठ शोधकर्ता John Scott-Railton के मुताबिक ऐसे अलर्ट बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि एक व्यक्ति को चेतावनी मिलने के बाद वह विशेषज्ञों से मदद ले सकता है और इससे किसी बड़े Spyware अभियान की जांच शुरू होने में मदद मिल सकती है।

Apple ने Spyware से बचाव के लिए क्या किया?

Apple ने अपने नए डिवाइस और चिप्स में भी सुरक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया है। कंपनी ने Memory Integrity Enforcement (MIE) नाम की तकनीक पेश की है, जिसका उद्देश्य डिवाइस की Memory से जुड़े Security Exploits का पता लगाना और उन्हें रोकना है। Apple के मुताबिक यह तकनीक iPhone को ऐसे sophisticated attacks से बचाने में मदद करती है जिनमें Memory vulnerabilities का इस्तेमाल करके डिवाइस को compromise करने की कोशिश की जाती है। इसके अलावा Lockdown Mode को Apple ने iOS 16 के साथ 2022 में पेश किया था। यह उन यूजर्स के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपलब्ध कराता है जिन्हें targeted cyberattacks का ज्यादा खतरा हो सकता है।

ICICI Pru ने महिलाओं के लिए लॉन्च किया नया Term Plan, Lifetime Premium पर 15% छूट; Pregnancy Break भी मिलेगा

सबसे जरूरी बात: घबराएं नहीं, लेकिन अलर्ट को नजरअंदाज भी न करें

अगर आपके iPhone पर Apple का Spyware Threat Notification आया है तो सबसे पहले उसकी authenticity verify करें। सिर्फ notification मिलने से यह साबित नहीं होता कि आपका फोन सफलतापूर्वक hack हो चुका है। लेकिन अगर Apple ने वास्तविक threat notification भेजा है, तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए। खासकर ऐसे मामलों में डिवाइस की सुरक्षा बढ़ाना, जरूरी अकाउंट्स की सुरक्षा जांचना और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ या Apple की सहायता लेना समझदारी होगी।