June 21, 2026

Bank Holiday : 4 दिन लगातार बंद रहेंगे बैंक, RBI की छुट्टियों की लिस्ट देखें

bank-holiday

bank-holiday

Bank Holiday : अगर आपको अगले सप्ताह बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार 25 जून से 28 जून 2026 के बीच देश के कई हिस्सों में बैंक लगातार चार दिनों तक बंद रह सकते हैं। मुहर्रम, चौथा शनिवार और रविवार की छुट्टियों के कारण शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा। ऐसे में चेक जमा करना, ड्राफ्ट बनवाना, पासबुक अपडेट कराना या अन्य बैंकिंग कामों के लिए ग्राहकों को पहले से योजना बनानी चाहिए।

25 जून से 28 जून तक बैंक छुट्टियों का शेड्यूल

25 जून (गुरुवार)

मुहर्रम के अवसर पर विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।

26 जून (शुक्रवार)

मुहर्रम की छुट्टी के कारण देश के कई प्रमुख शहरों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इनमें नई दिल्ली, मुंबई, भोपाल, लखनऊ, कानपुर, पटना, रांची, रायपुर, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, श्रीनगर और जम्मू शामिल हैं।

27 जून (शनिवार)

महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे।

28 जून (रविवार)

साप्ताहिक अवकाश के चलते पूरे देश में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

जून के आखिरी दिनों में भी रहेंगी छुट्टियां

29 जून (सोमवार)

संत गुरु कबीर जयंती के अवसर पर शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

30 जून (मंगलवार)

मिजोरम की राजधानी आइजोल में ‘रेमना नी’ त्योहार के कारण बैंकिंग कार्य नहीं होगा।

Fixed Deposite: 555 दिन की FD पर मिल रहा 7.50% तक ब्याज, जानिए कौन सा बैंक दे रहा सबसे ज्यादा रिटर्न

डिजिटल सेवाएं चलती रहेंगी

बैंक शाखाओं में छुट्टी रहने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

  • UPI के जरिए Google Pay, PhonePe, Paytm और अन्य ऐप्स से लेन-देन किया जा सकेगा।
  • NEFT, RTGS और IMPS सेवाएं इंटरनेट बैंकिंग व मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से उपलब्ध रहेंगी।
  • एटीएम से नकद निकासी और बैलेंस चेक जैसी सुविधाएं भी जारी रहेंगी।

Maruti Suzuki Swift : 32KM माइलेज वाली इस कार का सेकंड हैंड मार्केट में जलवा, हर साल खरीद रहे लाखों लोग

बैंक जाने से पहले जरूर करें प्लानिंग

यदि आपको चेक क्लियरेंस, कैश जमा, डिमांड ड्राफ्ट, लॉकर या किसी अन्य शाखा आधारित सेवा की जरूरत है तो छुट्टियों से पहले अपना काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। लगातार अवकाश के कारण कई जगह बैंकिंग कार्यों में देरी हो सकती है।