Itel ने लॉन्च किया Power 451 फीचर फोन, ₹1,699 में मिलेगी AI-ENC टेक्नोलॉजी और 55 दिन की बैटरी
Itel power 451
Itel ने भारतीय बाजार में अपना नया फीचर फोन Power 451 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है जो कम कीमत में लंबी बैटरी, साफ कॉलिंग और जरूरी फीचर्स वाला फोन चाहते हैं। इस फोन की कीमत ₹1,699 रखी गई है। इसमें AI Environmental Noise Cancellation (AI-ENC), Type-C चार्जिंग, 2500mAh बैटरी और 55 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
फीचर फोन में पहली बार AI-ENC टेक्नोलॉजी
आईटेल का दावा है कि यह भारत का पहला फीचर फोन है जिसमें AI-ENC (Artificial Intelligence Environmental Noise Cancellation) तकनीक दी गई है। यह फीचर कॉलिंग के दौरान आसपास के शोर को कम करके सामने वाले व्यक्ति तक साफ आवाज पहुंचाने में मदद करता है। भीड़भाड़ वाले बाजार, ट्रैफिक या अन्य शोरगुल वाली जगहों पर भी बेहतर कॉलिंग अनुभव मिलता है।
2500mAh बैटरी और 55 दिन तक स्टैंडबाय
फोन में 2500mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक यह बैटरी 55 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है। इसमें सुपर बैटरी मोड और AI मोड भी मौजूद हैं जिससे बैटरी बैकअप और बेहतर हो जाता है। लंबे समय तक चार्जिंग की चिंता से बचने वाले यूजर्स के लिए यह एक उपयोगी विकल्प हो सकता है।
गूगल ने लॉन्च किया नया Google Finance App, AI बताएगा शेयर क्यों चढ़ा या गिरा
Type-C चार्जिंग और कई उपयोगी फीचर्स
आईटेल Power 451 में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है जो अब तक ज्यादातर स्मार्टफोन्स में देखने को मिलता था। इसके अलावा फोन के साथ कंपनी एक प्रोटेक्टिव बैक कवर भी दे रही है।
फोन में मिलने वाले अन्य फीचर्स:
- 2.4 इंच का डिस्प्ले
- 32GB तक मेमोरी कार्ड सपोर्ट
- वायरलेस FM रेडियो
- ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
- ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग
- 60 कॉल लॉग्स स्टोर करने की सुविधा
- VGA कैमरा
- 10 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट
- किंग वॉइस फीचर
चार रंगों में मिलेगा Itel Power 451
आईटेल Power 451 को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और पर्पल रंगों में लॉन्च किया गया है। कंपनी इस फोन पर 1 साल की काउंटर रिप्लेसमेंट वारंटी भी दे रही है। यदि इस दौरान किसी तरह की मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट सामने आती है तो ग्राहक को नया फोन उपलब्ध कराया जाएगा।
कंपनी ने क्या कहा?
आईटेल इंडिया के सीईओ अरिजीत तालापात्रा ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य ऐसे प्रोडक्ट्स पेश करना है जो कम कीमत में ग्राहकों की वास्तविक जरूरतों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि फीचर फोन सेगमेंट में AI-ENC जैसी तकनीक लाकर कंपनी बेहतर कॉलिंग अनुभव और आधुनिक सुविधाएं आम ग्राहकों तक पहुंचाना चाहती है। उनका कहना है कि इनोवेशन का मकसद सिर्फ नई तकनीक देना नहीं बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाना है।
