August 24, 2026

Share Market Today: कमजोर सेंटीमेंट के बीच फिसला बाजार, सेंसेक्स 77,369 और निफ्टी 24,219 पर बंद

Share Market

Share Market

Share Market Today: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में दबाव देखने को मिला।बैंकिंग और मीडिया सेक्टर के शेयरों में बिकवाली के चलते बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। कारोबार खत्म होने पर BSE Sensex 172 अंक गिरकर 77,369 पर रहा। वहीं NSE Nifty 33 अंक की कमजोरी के साथ 24,219 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार के व्यापक हिस्से में मिला-जुला रुख रहा। Midcap 50 करीब 12 अंक चढ़कर 18,332 पर पहुंचा जबकि Smallcap 50 में 35 अंकों की गिरावट रही और यह 9,952 पर बंद हुआ।

मेटल शेयरों में खरीदारी, JSW Steel टॉप पर

बाजार में गिरावट के बावजूद मेटल सेक्टर के कुछ शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी के प्रमुख गेनर्स में JSW Steel का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। कंपनी का शेयर 33.30 रुपए यानी 2.57% बढ़कर 1,327 रुपए पर बंद हुआ। Hindalco में भी निवेशकों की दिलचस्पी रही। शेयर 24.50 रुपए यानी 2.37% चढ़कर 1,058.50 रुपए पर पहुंच गया। वहीं Tata Steel 3.30 रुपए यानी 1.80% की बढ़त के साथ 186.30 रुपए पर बंद हुआ।

Share Market में इन शेयरों पर रहा सबसे ज्यादा दबाव

दूसरी तरफ बीमा, पोर्ट्स और फाइनेंस से जुड़े शेयरों में कमजोरी रही। SBI Life निफ्टी के प्रमुख गिरने वाले शेयरों में शामिल रहा। यह 31.10 रुपए यानी 1.73% टूटकर 1,761.80 रुपए पर बंद हुआ। Adani Ports में 27.90 रुपए यानी 1.64% की गिरावट दर्ज की गई और शेयर 1,672.10 रुपए पर बंद हुआ। Bajaj Finance भी 18 रुपए यानी 1.64% की कमजोरी के साथ 1,077 रुपए पर आ गया।

IPO मार्केट में भी हलचल

सोमवार को प्राइमरी मार्केट में तीन नए IPO ने दस्तक दी। Symbiotec Pharmalab, Hi-Tech Engineers और Skyways Air Services के इश्यू निवेशकों के लिए खुले हैं। Symbiotec Pharmalab इस इश्यू से करीब 1,757 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। Hi-Tech Engineers का IPO करीब 135.73 करोड़ रुपए का है जबकि Skyways Air Services के जरिए करीब 582.80 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। तीनों IPO में निवेश के लिए 26 अगस्त तक का समय दिया गया है।

Gold Investment फिर आसान, HDFC- Axis समेत 4 Mutual Funds ने हटाई पाबंदी; Gold ETF में दोबारा निवेश शुरू

DII की खरीदारी जारी, FII ने की बिकवाली

बाजार में घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी का सिलसिला जारी है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार DII ने आज करीब 2,124 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। पिछले सात कारोबारी दिनों में घरेलू संस्थागत निवेशकों की नेट खरीदारी 12,215 करोड़ रुपए रही है। इसके उलट विदेशी निवेशकों यानी FII/FPI ने आज करीब 543 करोड़ रुपए की बिकवाली की। हालांकि सात दिनों के आंकड़े में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 934 करोड़ रुपए रही है। 30 दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो DII की नेट खरीदारी करीब 39,757 करोड़ रुपए, जबकि FII/FPI की नेट खरीदारी करीब 8,464 करोड़ रुपए रही है।

PMI: अगस्त में प्राइवेट सेक्टर की ग्रोथ में मामूली सुधार, सर्विस सेक्टर ने संभाली रफ्तार; मैन्युफैक्चरिंग 5 साल के निचले स्तर पर

एशियाई बाजार भी दबाव में

भारतीय बाजार के साथ एशिया के प्रमुख शेयर बाजारों में भी कमजोरी रही। दक्षिण कोरिया का KOSPI 216 अंक यानी 3.12% गिरकर 6,697 पर बंद हुआ। जापान का Nikkei 488 अंक यानी 0.74% नीचे 65,528 पर रहा। हॉन्गकॉन्ग के Hang Seng में 492 अंकों की गिरावट आई और इंडेक्स 25,517 के स्तर पर बंद हुआ।