Gold Silver Today: सोने की कीमत ₹3,341 बढ़ी, 10 ग्राम का भाव ₹1.46 लाख के पार; चांदी भी ₹5,008 महंगी
Gold Silver
Gold Silver Today: सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार 3 जुलाई को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में मजबूती देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 3,341 रुपए बढ़कर 1,46,344 रुपए पर पहुंच गई। एक दिन पहले यानी 2 जुलाई को यही भाव 1,43,003 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं चांदी की कीमत में भी अच्छा उछाल दर्ज किया गया। एक किलो चांदी का भाव 5,008 रुपए बढ़कर 2,33,858 रुपए प्रति किलो हो गया जबकि पिछले कारोबारी दिन इसका भाव 2,28,850 रुपए था।
चार कारोबारी दिनों में शानदार उछाल
पिछले चार कारोबारी दिनों के दौरान कीमती धातुओं में लगातार तेजी बनी हुई है। इस दौरान 10 ग्राम सोने की कीमत 4,686 रुपए बढ़ी है। वहीं चांदी ने इससे भी ज्यादा तेजी दिखाई और चार दिनों में 13,374 रुपए प्रति किलो महंगी हो गई। सप्ताह की शुरुआत में सोना करीब 1.41 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2.20 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही थी। इसके बाद बाजार में लगातार खरीदारी का असर कीमतों पर देखने को मिला।
साल 2026 में Gold Silver ने दिया शानदार रिटर्न
अगर पूरे साल 2026 की बात करें तो सोने ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। 31 दिसंबर 2025 को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 1.33 लाख रुपए थी, जो अब बढ़कर 1.46 लाख रुपए से ऊपर पहुंच चुकी है। यानी इस साल अब तक सोना लगभग 13 हजार रुपए महंगा हो चुका है। दूसरी ओर चांदी की कीमत भी साल की शुरुआत के मुकाबले बढ़ी है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी का भाव 2.30 लाख रुपए प्रति किलो था, जो अब 2.33 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया है। इस अवधि में चांदी करीब 4 हजार रुपए महंगी हुई है।
ITR 2026: ₹4 लाख से कम आय होने पर भी इन लोगों को भरना जरूरी, नहीं तो लग सकता है नोटिस
इस साल रिकॉर्ड स्तर भी छू चुकी हैं दोनों धातुएं
साल 2026 के दौरान सोना और चांदी दोनों ने नए रिकॉर्ड भी बनाए। 29 जनवरी को 10 ग्राम सोना 1.76 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। वहीं चांदी ने भी 3.86 लाख रुपए प्रति किलो का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद दोनों धातुओं में कुछ समय तक गिरावट और उतार-चढ़ाव देखने को मिला लेकिन हाल के कारोबारी सत्रों में एक बार फिर तेजी लौटती नजर आ रही है। बाजार के जानकारों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और निवेशकों की मांग के चलते आने वाले समय में भी सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
