June 24, 2026

Gold Silver Price Today : सोना ₹2315 सस्ता होकर ₹1.45 के करीब, चांदी ₹10318 टूटी; ऑल टाइम हाई से ₹31 हजार फिसला गोल्ड

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार, 23 जून को बड़ी गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना और चांदी दोनों के दामों में तेज नरमी आई है। लगातार कई दिनों से दबाव में चल रहे बुलियन मार्केट में आज निवेशकों को बड़ी गिरावट देखने को मिली।

सोना ₹1.45 लाख के करीब पहुंचा

IBJA के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹2315 टूटकर ₹1.45 लाख के स्तर पर आ गया। इससे पहले सोमवार को सोना करीब ₹1.47 लाख प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। सिर्फ जून महीने की बात करें तो सोना अब तक ₹10318 सस्ता हो चुका है। महीने की शुरुआत यानी 1 जून को सोने का भाव ₹1.56 लाख प्रति 10 ग्राम था, जो अब काफी नीचे आ चुका है।

चांदी में भी बड़ी गिरावट

चांदी की कीमतों में आज और भी ज्यादा कमजोरी देखने को मिली। एक किलो चांदी का भाव ₹10318 घटकर ₹2.27 लाख प्रति किलो रह गया। सोमवार को यही कीमत ₹2.37 लाख प्रति किलो थी। जून महीने में चांदी की कीमतों में कुल ₹36,015 की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। 1 जून को चांदी ₹2.63 लाख प्रति किलो पर पहुंची हुई थी।

रिकॉर्ड हाई से ₹31 हजार सस्ता हुआ सोना

साल 2026 की शुरुआत में सोने ने जबरदस्त तेजी दिखाई थी। 31 दिसंबर 2025 को सोने का भाव करीब ₹1.33 लाख प्रति 10 ग्राम था। इसके बाद तेजी का सिलसिला जारी रहा और 29 जनवरी 2026 को सोना ₹1.76 लाख प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंच गया। हालांकि रिकॉर्ड हाई बनाने के बाद बाजार में मुनाफावसूली और वैश्विक परिस्थितियों के असर से सोना लगातार फिसलता गया। अब तक सोना अपने उच्चतम स्तर से ₹31,333 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है।

FSSAI का बड़ा एक्शन! 14 फूड ब्रांड्स को भेजा नोटिस, ‘ऑर्गेनिक’, ‘नो ऐडेड शुगर’ और हेल्थ क्लेम्स पर सवाल

चांदी में 145 दिनों में ₹1.59 लाख की गिरावट

चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव और भी ज्यादा देखने को मिला। 31 दिसंबर 2025 को चांदी ₹2.30 लाख प्रति किलो थी। इसके बाद तेज खरीदारी के चलते 29 जनवरी 2026 को चांदी ₹3.86 लाख प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी। लेकिन उसके बाद बाजार का रुख बदल गया और पिछले 145 दिनों में चांदी ₹1.59 लाख प्रति किलो तक टूट चुकी है। यह गिरावट निवेशकों के लिए काफी अहम मानी जा रही है।

 Tata Electronics : कंपनी का बड़ा डेटा लीक, एपल-टेस्ला के गोपनीय दस्तावेज डार्क वेब पर पहुंचे

सरकार ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी

सोना और चांदी की कीमतों पर सरकार के हालिया फैसले का भी असर देखा जा रहा है। केंद्र सरकार ने दोनों की आयात ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। सरकार का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य विदेशी खरीद को नियंत्रित करना और देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करना है। अमेरिका-ईरान तनाव के बीच लिए गए इस फैसले को बाजार के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत सोने पर 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) लगाया गया है। इस तरह कुल प्रभावी टैक्स 15% हो गया है।